World Ocean Day 2021: Importanace, History, Theme in Hindi | विश्व महासागर दिवस 2021 का महत्त्व, थीम और इतिहास

World Oceans Day 2021: Importanace, History, Theme in Hindi | विश्व महासागर दिवस 2021 का महत्त्व, थीम और इतिहास

World Oceans Day 2021: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे Simplejb.in में आज इस लेख में हम World Oceans Day 2021: Importanace, History, Theme in Hindi | विश्व महासागर दिवस 2021 का महत्त्व, थीम और इतिहास के बारेमे जानने वाले है.

प्रत्येक साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाया जाता है. यह दिवस मुख्य रूप से लोगों के महासागरों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है.

महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के वजह से महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं. इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वे गलती से प्लास्टिक को अपना भोजन समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है.

Table of Contents

विश्व महासागर दिवस का इतिहास (World Oceans Day History)

विश्व महासागर दिवस का इतिहास (World Oceans Day History)

पहला विश्व महासागर दिवस 08 जून 2009 को मनाया गया था. यह दिवस साल 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने का फैसला हुवा.

इसके बाद साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा. यह दिन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है.

विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया ज्याता है? (World Oceans Day 2021)

विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है. इसके अतिरिक्त महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है.

विश्व महासागर दिवस का महत्व (Important Of World Oceans Day)

दुनिया की लगभग 30 प्रतिशत आबादी तटीय इलाकों में रहती है और उनका जनजीवन पूरी तरह इसी पर निर्भर है. विशाल महासागर से पेट्रोलियम के साथ ही अनेक संसाधन भी प्राप्त होते हैं. इसके अलावा मौसम में आनेवाले बदलाव और जलवायु परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने में भी महासागरों का अहम योगदान होता है.

विश्व महासागर दिवस की थीम (World Oceans Day Theme 2021)

इस दिवस पर हर साल एक नई थीम का चुनाव किया जाता है. इस साल विश्व महासागर दिवस की थीम ”Innovation for a sustainable ocean” यानी कि एक स्थायी महासागर के लिए नवाचार है.

FAQs On World Ocean Day 2021

Q1. विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया जाता है?

दुनियाभर में हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है.  विश्व महासागर दिवस का मकसद समुद्र की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है. हमारे जीवन में समुद्र का अहम हिस्सा है.

Q2. प्रथम विश्व महासागर दिवस कौन से वर्ष की 8 जून को मनाया गया?

1992 में रियो डी जनेरियो के पृथ्वी ग्रह फोरम में विश्व महासागर दिवस को मनाने का फैसला लिया गया, उसके बाद वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता मिलने के पश्चात साल 2009 से प्रतिवर्ष विश्व भर में महासागर दिवस मनाया जा रहा है.

Q3. महासागर का संरक्षण क्यों जरूरी है?

महासागर ही पृथ्वी ग्रह के कार्बन को सोखने वाले सबसे बड़े भण्डार हैं और इसी वजह से वैश्विक तापमान की चुनौतियों का सामना करने में ये हमारे सबसे बड़े साथी हैं. ये कहा जाता है कि महासागरों के लिए अगर किसी तरह की समस्या पैदा होती है, तो इसका मतलब है कि इन्सानों के लिए समस्या पैदा हो रही है.

Q4. महासागर में कितने संसाधन है?

स्थल से प्राप्त एक अनुमान के अनुसार एक घन किलोमीटर समुद्री जल में 50 संसाधन समाप्त प्राय है.

Q5. प्रकृति के संरक्षण में हम क्या योगदान दे सकते हैं?

प्राकृतिक संसाधन वे संसाधन हैं जिन्हें प्रकृति द्वारा हमें उपलब्ध कराया जाता है. जबकि कुछ प्राकृतिक संसाधन नवीकरणीय हैं और अन्य गैर-नवीकरणीय हैं. प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना आवश्यक है ताकि उनका उपयोग अधिक समय तक किया जा सके.

Conclusion:-

हमने आपको उपर World Oceans Day 2021: Importanace, History, Theme in Hindi | विश्व महासागर दिवस 2021 का महत्त्व, थीम और इतिहास के बारेमे बताया है. उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख जरुर अच्छा लगा होंगा.

आप सभी को हमारी तरफ से Happy World Oceans Day. अगर हमारा Article पसंद आया तो हमारी Notification On करे, साथ ही हमारे Youtube Channel को Subscribe करे. धन्यवाद…!

यह भी पढ़े:-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *